RANCHI: होली पर्व को लेकर रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा टीम ने निरीक्षण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिनमें कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आरके भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट और खालसा रेसिडेंसी शामिल थे। जहां कुछ प्रतिष्ठान में मिलावटी पनीर पाया गया। जिस पर टीम ने फाइन लगाया और दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।
इसके अलावा प्रतिष्ठानों की जांच में जिन स्थानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, उन्हें सुधार के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक (लाइसेंसिंग और पंजीकरण) नियम 2011 और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किए गए। वहीं 9 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना भी लगाया गया। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। टीम ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान लोगों और यात्रियों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
RANCHI FOOD SAFETY: फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने की छापेमारी, रांची रेलवे स्टेशन के पास होटल में मिला मिलावटी पनीर
प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
16

