Home » President Jamshedpur Visit : राष्ट्रपति के आगमन पर छिपाई जा रही शहर की गंदगी, सड़क किनारे लगाया गया परदा

President Jamshedpur Visit : राष्ट्रपति के आगमन पर छिपाई जा रही शहर की गंदगी, सड़क किनारे लगाया गया परदा

President Jamshedpur Visit : सोनारी से मरीन ड्राइव होते हुए बारीडीह मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज तक सड़क हो गई चमाचम

by Mujtaba Haider Rizvi
City cleanliness preparations ahead of President’s Jamshedpur visit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को जमशेदपुर आ रही हैं। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी बुधवार को पूरी कर ली है। राष्ट्रपति के आवागमन के रूट को चमाचम कर दिया गया है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सोनारी एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से उनकी कारों का काफिला कदमा में मरीन ड्राइव स्थित कार्यक्रम स्थल तक आएगा। यहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज जाएंगी।

खत्म हो गए सड़क के गड्ढे

सोनारी से लेकर मरीन ड्राइव कार्यक्रम स्थल और फिर यहां से बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज तक सड़क की मरम्मत कर दी गई है। जहां-जहां सड़क पर गड्ढे थे। उन्हें ठीक कर दिया गया है। लंबी स्ट्रेच में सड़क पर तारकोल डाल दिया गया है। ताकि मुख्यमंत्री और उनके साथ आने वाले अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की कारें हिचकोले नहीं खाएं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मरीन ड्राइव पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद महाराणा प्रताप गोल चक्कर होते हुए टिमकेन गोल चक्कर तक पहुंचेंगी।

ताकि राष्ट्रपति को दिखे खुशनुमा नजारा

टिमकेन गोल चक्कर से मानगो बस स्टैंड होते हुए राष्ट्रपति भुइयांडीह रोड से बारीडीह जाएंगी। इस रूट पर जहां सड़कों की मरम्मत कराई गई है। वहीं सड़क के किनारे जहां-जहां गंदगी है, वहां पर्दा लगा दिया गया है। गंदगी को छिपा दिया गया है। ताकि राष्ट्रपति अगर अपनी कार से बाहर की तरफ देखें तो उनकी नजरें कूड़ा-करकट और शहर की खराब स्थिति की तरफ ना पड़ें।

Read Also: President Jamshedpur Visit : कल नागपुर से सीधे जमशेदपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Comment