Home » Lohardaga Nagar Nikay Election Result : भाजपा समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत, दूसरे राउंड में पलटा पासा

Lohardaga Nagar Nikay Election Result : भाजपा समर्थित अनिल उरांव की रोमांचक जीत, दूसरे राउंड में पलटा पासा

by Rakesh Pandey
Lohardaga Nagar Nikay Election Result
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में मतगणना के दौरान जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पहले राउंड में बढ़त गंवाने के बावजूद दूसरे राउंड की गिनती पूरी होते ही भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। इस रोमांचक मुकाबले में अनिल उरांव ने बिना किसी राजनीतिक दल के समर्थन के चुनाव मैदान में उतरे पावन एक्का को पराजित किया।

मतगणना के पहले राउंड में पावन एक्का 1,809 मतों से आगे चल रहे थे, जिससे मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा था। हालांकि, दूसरे राउंड की गिनती ने पूरा चुनावी समीकरण बदल दिया। दूसरे राउंड के परिणाम सामने आते ही अनिल उरांव ने बढ़त हासिल कर ली और अंततः जीत अपने नाम कर ली। इसी के साथ लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई।

दूसरे राउंड में बदला चुनावी रुख

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से मजबूत समर्थन मिला। इसका सीधा असर मतों की संख्या पर पड़ा और अनिल उरांव ने बढ़त बनाते हुए जीत सुनिश्चित कर ली। परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

अन्य प्रत्याशियों की स्थिति

लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में तीसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बालमुकुंद लोहरा रहे, जबकि चौथे स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव को संतोष करना पड़ा। बहुकोणीय मुकाबले के कारण मतों का विभाजन हुआ, जिसका लाभ अंततः भाजपा समर्थित उम्मीदवार को मिला।

Read Also- Jamtara Nagar Parishad Election Result : जामताड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम : आशा गुप्ता की जीत, मिहिजाम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर बढ़त

Related Articles

Leave a Comment