Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की घटना सोमवार की है।
बताते हैं कि कुछ लोग नदी की तरफ गए तो वहां उन्हें नदी में उतराता हुआ एक शव दिखाई दिया। नदी में शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई। लोग इसे देखने के लिए वहां पहुंच गए। लेकिन शव किसका है इसकी कोई पहचान नहीं कर सका है।
पुलिस ने किया शव का पंचनामा
इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नदी से बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोनारी थाना पुलिस जमशेदपुर के थानों में गुमशुदगी के मामलों की तलाश कर रही है।
शव की शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू
सभी थानों को बता दिया गया है कि सोनारी में अज्ञात शव मिला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शव की पहचान कर ली जाएगी। इसके बाद पता चल सकेगा कि मामला क्या है।
Read Also: Koderma News : कोडरमा में बच्चा चोर के शक में मानसिक रूप से बीमार युवक को पीटा, पुलिस कर रही जांच

