Home » Seraikela Crime: कपाली में कपड़ा गोदाम में लगी आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान

Seraikela Crime: कपाली में कपड़ा गोदाम में लगी आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान

बस्ती वासियों ने पानी डालकर की आग बुझाने की कोशिश

by Mujtaba Haider Rizvi
Cloth Warehouse Fire in Kapali Seraikela
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला जिले के कपाली ओपी इलाके में मलिक गार्डन के पास एक कपड़ा गोदाम में सोमवार को आग लग गई। थोड़ी ही देर में पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। इलाके के लोग सुबह सहरी के लिए उठे थे। उन्होंने गोदाम जलता देखा तो आग बुझाने की कोशिश की।

बस्ती के सारे लोग जुट गए लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी। गोदाम में रखा सारा कपड़ा जलकर राख हो गया है। अनुमान है कि 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

इंटरनेशनल क्लॉथ नामक दुकान का था गोदाम

यह गोदाम इम्तियाज अंसारी का था। इम्तियाज अंसारी की हिदायत इंटरनेशनल क्लॉथ के नाम से दुकान है। उनका मकान गोदाम के पास ही है। बताया जा रहा है कि वह सुबह सहरी के लिए उठे और गोदाम की तरफ देखा तो गोदाम से आग की लपटें निकल रही थीं। इस पर उन्होंने बस्ती वालों को जगाया और उसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलने पर कपाली ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

आग कैसे लगी, पुलिस कर रही जांच

आग कैसे लगी। इसका पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यह पता लगा लिया जाएगा कि आग किसी ने लगाई या फिर कुछ और मामला है।

Related Articles

Leave a Comment