Home » West Singhbhum Murder : पहले पिता, अब मां की हत्या : पश्चिम सिंहभूम में बेटे की हैवानियत, शव जलाकर फरार

West Singhbhum Murder : पहले पिता, अब मां की हत्या : पश्चिम सिंहभूम में बेटे की हैवानियत, शव जलाकर फरार

West Singhbhum Murder : घटना के समय गांव के अधिकांश लोग रनिया बाजार गए हुए थे। ऐसे में आरोपी की भाभी द्वारा शोर मचाने के बावजूद मौके पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका।

by Mujtaba Haider Rizvi
Son kills mother and burns body in West Singhbhum murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा गांव में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को घर के आंगन में ही जला दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिससे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। मंगलवार को पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नामजन बरजो ने सोमवार को पहले अपनी मां मेरी बरजो की लाठी-डंडे से पिटाई की और फिर लोहे के दाऊली से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के पीछे आंगन में लकड़ियां इकट्ठा कर शव को आग के हवाले कर दिया।

घटना के समय गांव के अधिकांश लोग रनिया बाजार गए हुए थे। ऐसे में आरोपी की भाभी द्वारा शोर मचाने के बावजूद मौके पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। जब मामला सामने आया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र की ओर भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुदड़ी थाना पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है और अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी ने करीब 8-10 साल पहले अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। उस समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई थी, जिसके बाद उसे रांची के मानसिक चिकित्सालय में इलाज के लिए रखा गया था।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए अवशेषों को जब्त कर डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मृतका की पहचान और अन्य साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Read Also: Chaibasa News: ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment