Home » Garhwa Raid in hotels: गढ़वा में होटलों में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने 14 जोड़े को पकड़ा, तीन होटल सील

Garhwa Raid in hotels: गढ़वा में होटलों में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने 14 जोड़े को पकड़ा, तीन होटल सील

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने होटलों में अनैतिक धंधा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर के कई होटलों में छापेमारी की। इस दौरान बिना एंट्री के ठहरे 14 जोड़ों को पकड़ा गया। साथ ही तीन होटलों को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं और बिना सही कागजात के लोगों को कमरे दिए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने एक होटल में जांच की, जहां कुछ संदिग्ध मामले सामने आए। इसके बाद प्रशासन को जानकारी दी गई और बड़ी टीम बनाकर छापेमारी की योजना तैयार की गई।

अधिकारीयों की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

छापेमारी टीम में एसडीएम, एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था। टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित तीन होटलों में एक साथ जांच की। एक होटल से आठ जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा गया, जबकि रंका रोड स्थित एक अन्य होटल से तीन जोड़े मिले। इस तरह कुल 14 जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना ले गई।

नाबालिग मिलने से मामला गंभीर

पुलिस के अनुसार,पकड़े गए लोगों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। इससे मामला और गंभीर हो गया है। सभी की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों होटलों को सील कर दिया है। साथ ही होटल के कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सभी होटलों के एंट्री रजिस्टर भी जब्त कर लिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: http://LPG Cylinder: पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला,5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का कोटा किया दोगुना

Related Articles

Leave a Comment