Home » Jamshedpur News : जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में ओम कुमार बने जिला टॉपर, पूर्वी सिंहभूम का 98.02% रिजल्ट

Jamshedpur News : जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में ओम कुमार बने जिला टॉपर, पूर्वी सिंहभूम का 98.02% रिजल्ट

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की, जिनकी बदौलत जिला इस मुकाम तक पहुंचा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले का कुल परिणाम 98.02 प्रतिशत रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।इस वर्ष जिले से कुल 21,181 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20,762 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की, जिनकी बदौलत जिला इस मुकाम तक पहुंचा।

टॉपर्स की सूची में ओम कुमार अव्वल

जिले में ओम कुमार ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शिप्रा प्रधान (488 अंक, 97.6%) और गीता गोराई (486 अंक, 97.2%) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। उमेश मांडी ने 485 अंक (97%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टॉप 10 छात्र-छात्राएं:

* ओम कुमार – 492 (98.4%)

* शिप्रा प्रधान – 488 (97.6%)

* गीता गोराई – 486 (97.2%)

* उमेश मांडी – 485 (97%)

* अनामिका महतो – 485 (97%)

* कोयल रानी साव – 485 (97%)

* मोहन महतो – 484 (96.8%)

* शंकर गिरी – 483 (96.6%)

* हेमा मन्ना – 483 (96.6%)

* खुशी कुमारी – 482 (96.4%)

पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से जिले का नाम रोशन किया है। बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रशासनिक निगरानी का सकारात्मक असर इस परिणाम में साफ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Comment