
jamshrdpur : शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं, हत्याओं और झारखंड की बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ आज गोविंदपुर मंडल में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह उग्र प्रदर्शन भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जूगनू वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासनिक विफलता के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की गई। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए भाजपा, आजसू पार्टी, जदयू और भोजपुरी संघ ने संयुक्त रूप से इस बृहद आंदोलन में हिस्सा लिया।
जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मशालें हाथों में लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की।
इस विशाल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, महामंत्री इंद्रजीत सिंह, विकास सिंह, राधेश्याम सिंह, आजसू नेता संजय सिंह, मधु सिंह, मुकेश ठाकुर, अजय गुप्ता, संजय सिंह और दुर्गावती देवी शामिल हुईं। इसके साथ ही ग़ौरी कुमारी, हेमलता, राधे जी, सुजय पांडे, विपिन सिंह, रिशु, अमित पांडेय, मुकद्दर शर्मा, बसंत सिंह, शम्भू सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विरेन्द्र पांडे, महेन्द्र जी, शिवनाथ पांडे, अजित सहित भारी संख्या में युवा साथी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

