Home » Kolhan University Convocation : 29 सितंबर को होगा कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगे विद्यार्थियों के बीच मेडल व डिग्री का वितरण

Kolhan University Convocation : 29 सितंबर को होगा कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगे विद्यार्थियों के बीच मेडल व डिग्री का वितरण

इस वर्ष दीक्षांत समारोह में कुल 5473 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में 26 गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University Convocation, Kolhan University, Kolhan University Seventh Convocation, Chaibasa News, Kolhan University Degree, Kolhan University Gold Medal, Santosh Kumar Gangwar, Kolhan University PhD Degree, Kolhan University Graduation, Kolhan University Convocation 2026, Chaibasa Education News, Jharkhand Education News, Kolhan University Certificate, QR Code Degree Certificate, Kolhan University Gold Medalists
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा :कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह आगामी 29 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों के बीच डिग्री और मेडल का वितरण करेंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियां विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से पूरी कर ली गई हैं।

यह जानकारी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह में कुल 5473 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 4066 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि 44 पीएचडी शोधार्थियों को भी डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 26 गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पहली बार सात सुरक्षा फीचर वाला प्रमाण पत्र

कुलपति ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों को दिए जाने वाले डिग्री प्रमाण पत्र को आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के साथ तैयार किया गया है। प्रमाण पत्र में सात अलग-अलग सुरक्षा फीचर शामिल किए गए हैं। इसकी गुणवत्ता ऐसी है कि इसे आसानी से फाड़ा या जलाया नहीं जा सकता। प्रमाण पत्र में क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर संबंधित डिग्री और विद्यार्थी से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कुलपति ने इस वर्ष तैयार किए गए मेडल और डिग्री प्रमाण पत्र का फर्स्ट लुक भी जारी किया।

समारोह में जुटेंगे गणमान्य लोग

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के सीनेट, सिंडिकेट और एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, अभिभावक, शिक्षक, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें औपचारिक रूप से डिग्री प्रदान की जाएगी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment