Home » KBC-15 : यूपीएससी की तैयारी करने वाला लड़का बना KBC-15वें सीजन का करोड़पति

KBC-15 : यूपीएससी की तैयारी करने वाला लड़का बना KBC-15वें सीजन का करोड़पति

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15 (KBC-15)वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो चुका है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाखो रुपए जीत चुके हैं। लेकिन इस सीजन का पहला करोड़पति भी अब मिलने जा रहा है।

आने वाले एपिसोड में शो के 15वें सीजन का पहला करोड़पति को दिखाया जाएगा। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि पंजाब से आए कंटेस्टेंट जसकरन ने 1 करोड़ की धनराशि जीत ली है । ऐसे में अब उनके सामने 7 करोड़ का सवाल आएगा और यह देखना होगा की वे सात करोड़ के सवाल का जवाब देते हैं या एक करोड़ रुपए लेकर क्वीट कर जाते हैं। यह एपिसोड 4 और 5 सितंबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
जसकरन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। अगले साल वो पहली बार पेपर देंगे। जसकरन का कहना है कि केबीसी से जीती हुई धनराशि उनकी पहली कमाई है।

जसकरन ने जीते एक करोड़

प्रोमो में दिखाया गया कि सीट से खड़े होते हुए अमिताभ बच्चन ने जसकरन के एक करोड़ रुपये जीतने की घोषणा की और उनको गले लगा लिया। जसकरन भी खुद को सदी के महानायक के बाहों में पाकर खुश नजर आ रहे हैं।

पंजाब के खालड़ा गांव के रहने वाले हैं जसकरन:

प्रोमो में जसकरन की जर्नी को भी दिखाया गया है। जिसमें वो बताते हैं कि को पंजाब के गांव खालड़ा के रहने वाले है, जो कि बहुत छोटा गांव है। जसकरन बताते हैं कि उनके गांव सें चुनिंदा लोगों ने ही ग्रेजुएशन किया है और वो उन लोगों में आते हैं। उनके गांव से कॉलेज जाने के लिए उन्हें चार घंटे लगते हैं।

जसकरन के सामने आएगा 7 करोड़ का सवाल:

प्रोमो में जसकरन की जर्नी के बाद ही अमिताभ बच्चन नजर आते हैं। वो जसकरन से 16वां सवाल पूछते दिख रहे हैं। बता दें, 16वें सवाल का सही जवाब देने वाले कंटेस्टेंट को 7 करोड़ रुपये इनाम राशि दी जाती है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या जसकरन इस सवाल का सही जवाब देकर इस सीजन के 7 करोड़ रुपये जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बनेंगे या वो एक करोड़ रुपये की धनराशि लेकर घर जाएंगे।

READ ALSO : ‘इंडिया’ के दो दिवसीय बैठक का समापन आज : मिशन 2024 का प्लान होगा अप्रूव

इस सीजन में डबल डिप का कॉन्सेप्ट:

वहीं इस सीजन में डबल डिप का भी नया कॉन्सेप्ट आया है। ये एक ऐसी लाइफ लाइन है, जिसका प्रयोग करते हुए कंटेस्टेंट एक सवाल के दो बार जवाब दे सकता है। यानी आगर वो ये लाइफ लाइन चुनने के बाद किसी सवाल का जवाब गलत देता है तो वो एक और अटेंप्ट कर सकता है यानी वो एक बार और जवाब चुन सकता है। इसके आलावा इस सीजन में सुपर संदूक का नया कॉन्सेप्ट भी लाया गया है। इसमें एक मिनट के अंदर एक रैपिड फायर पूछा जाता है। यानी लगातार कई सवाल पूछे जाते हैं, जिस सवाल का जवाब न पता हो उसे कंटेस्टेंट पास कर सकता है। हर सवाल के सही जवाब का 10 हजार रुपये मिलता है। अगर कंटेस्टेंट 50 हजार की धनराशि इसमें जीत लेता है तो वो इस पैसे से एक लाइफ लाइन जिंदा कर सकता है।

Related Articles