CRIME REPORTER RANCHI : अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गुरूवार को ढाई साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में आरोपी राजू उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी टुंगरीटोला का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के घरवाले बुधवार की रात थाना पहुंचे थे। उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात कही थी। आरोपी भी थाना आया था और उसने कहा कि अगल बगल रहने के की वजह से उनके बीच विवाद होता रहता है इस वजह से उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है।
बच्ची से छेड़खानी का आरोपी गया जेल
पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़खानी किया था। गलत इरादे से बच्ची को पकड़ा था। पुलिस ने हर बिंदु पर गंभीरता से जांच करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
READ ALSO : चुटिया पुलिस पर लापरवाही का आरोप, डीजीपी-सिटी एसपी से शिकायत

