Home » RANCHI BJP NEWS: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप, दी चेतावनी

RANCHI BJP NEWS: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप, दी चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल पर गिरिडीह में मुकदमा दर्ज कराना सत्ता पक्ष की बौखलाहट

by Vivek Sharma
RANCHI: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने निकाय चुनाव में सरकार पर दुरुपयोग का आरोप लगाया, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संभावित हार से घबराई सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर भाजपा नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल पर गिरिडीह में मुकदमा दर्ज कराना सत्ता पक्ष की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार सत्ता के अहंकार में कार्रवाई कर रही है।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी को धमकी

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय सिंह गगराई को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके घर पर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं, इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

बूथ कैप्चरिंग की आशंका

भाजपा ने बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है और वर्तमान परिस्थितियां इसे बल देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरे प्रदेश में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को किसी प्रकार की क्षति पहुंची तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

READ ALSO: Jamshedpur News: राष्ट्रपति के जमशेदपुर दौरे से पहले शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Related Articles

Leave a Comment