RANCHI : रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए सुनिश्चित किया है कि ट्रेन संख्या 14022/14021 आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) -पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक नई एक्सप्रेस ट्रेन वाया रांची का परिचालन होगा। इसका टाइम टेबल रेलवे की ओर से जारी कर दिया गया है। इन ट्रेनों में जेनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 6 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 14022 आनंद विहार टर्मिनल-पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02.04.2026 से प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का आनंद विहार टर्मिनल प्रस्थान 05:00 बजे, बरेली आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:15 बजे, लखनऊ आगमन 14:20 बजे प्रस्थान 14:30 बजे, अयोध्या कैंट आगमन 16:25 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, वाराणसी आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:50 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) आगमन 22:40 बजे प्रस्थान 22:45 बजे, सासाराम आगमन 23:53 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, डेहरी ऑन सोन आगमन 00:08 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) आगमन 03:13 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, लातेहार आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:22 बजे, टोरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:17 बजे, लोहरदगा आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:02 बजे, रांची आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, मुरी आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:42 बजे एवं पुरुलिया आगमन 10:40 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 14021 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03.04.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का पुरुलिया प्रस्थान 17:00 बजे, मुरी आगमन 18:18 बजे प्रस्थान 18:20 बजे, रांची आगमन 19:35 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, लोहरदगा आगमन 21:10 बजे प्रस्थान 21:12 बजे, टोरी आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:17 बजे, लातेहार आगमन 22:55 बजे प्रस्थान 22:57 बजे, मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:32 बजे, गढ़वा रोड आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, डेहरी ऑन सोन आगमन 03:30 बजे प्रस्थान 03:32 बजे, सासाराम आगमन 03:52 बजे प्रस्थान 03:54 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:45 बजे, वाराणसी आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:15 बजे, अयोध्या कैंट आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, लखनऊ आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:15 बजे, बरेली आगमन 17:46 बजे प्रस्थान 17:48 बजे एवं आनंद विहार टर्मिनल आगमन 23:10 बजे होगा।

