Home » बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान कांग्रेस छोड़ NCP में हुए शामिल, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान कांग्रेस छोड़ NCP में हुए शामिल, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

जीशान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे है, जिनकी 12 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जीशान मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी में शामिल हो गए हैं। जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व से कांग्रेस के विधायक हैं। लेकिन अपने पिता बाबा सिद्दीकी के देहांत के बाद वे एनसीपी (अजीत पवार) की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में इसी सीट पर जीशान कांग्रेस विधायक हैं।

उद्धव ठाकरे के भतीजे से होगा मुकाबला

इस सीट पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने वरुण सरदेसाई को टिकट दिया है, जो कि उद्धव ठाकरे के भतीजे है। एनसीपी ज्वाइन करते ही जीशान ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए भावुक दिन है। इस कठिन परिस्थिति में मुझ पर भरोसा जताने के लिए अजीत पवार, प्रफुल पटेल और सुनीत तटकरे का शुक्रिया। मैं सभी के प्यार और भरोसे से बांद्रा पूर्व की सीट फिर से जीतूंगा।

कहां से कौन है एनसीपी प्रत्याशी

इसके अलावा एनसीपी (अजीत पवार) ने इस्लामपुर से निशिकांत पाटिल, तासगांव-कवठे महाकाल से संजयकाका रामचंद्र पाटिल, अणुशक्ती नगर से सना मलिक, वडगाव शेरी से सुनील टिंगरे, शिरुर से ज्ञानेश्वर (माउली) कटके और लोहा से प्रताप पाटिल को टिकट दिया है।

12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि जीशान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे है, जिनकी 12 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जीशान मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी है। बाबा सिद्दीकी मामले में पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो शूटर और अन्य हथियारों की सप्लाई करने वालों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पिता की हत्या के बाद जीशान ने एक्स पर लिखा था कि अब हत्यारों की नजर मुझ पर है। पर वह डरने वाले नहीं है। मेरे पिता एक शेर थ और मेरी रगों में एक शेर का खून दौड़ता है। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आज मैं वहां खड़ा हूं, जहां मेरे पिता खड़े थे। बांद्रा पूर्व के लोगों मैं हमेशा आपके साथ हूं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने है। जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी।

Related Articles