Home » बदायूं में सीएमओ ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

बदायूं में सीएमओ ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

by Neha Verma
arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बदायूं : उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं में सीएमओ ऑफिस का एक क्लर्क 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। बरेली की विजिलेंस टीम ने रिश्वत के पैसे लेते हुए, सुनील सक्सेना नामक लिपिक को रंगेहाथों पकड़ लिया। उसने एक महिला कर्मचारी से 5 माह से लंबित वेतन दिलाने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

वेतन जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

बदायूं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक में तैनात डार्क रूम सहायक सुनील की गिरफ्तारी बरेली विजिलेंस टीम ने की। उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी बदायूं शहर में डीएम रोड स्थित कमला मेडिकल स्टोर के पास की गई।

सुनील मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बदायूं में सहायक लिपिक के तौर पर कार्यरत था। उसने एक महिला कर्मचारी से उसके लंबित वेतन भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इस संबंध में विजिलेंस टीम, बरेली को शिकायत की थी। लिपिक सुनील के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र जगत में अंशु नामक महिला एएनएम के पद पर तैनात है। उसे मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। उसका पांच महीने का वेतन रुका हुआ है, जिसे जारी करने के लिए लिपिक ने रिश्वत मांगी थी।

Related Articles