रांची / पटना : झारखंड औऱ बिहार में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। दोनों ही प्रदेश के सभी जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है।
कोहरे का असर
अक्टूबर महीने में ही सुबह-सुबह घने कोहरे का आना शुरू हो गया है। यह स्थिति लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रही है। अभी से ही लोग जल्दी सुबह घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। विभाग की ओर से बताया गया है कि मौसम में परिवर्तन का मुख्य कारण उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवा, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है।
स्वास्थ्य पर प्रभाव
दोनों ही राज्यों के विभिन्न जिलों से मिल रही सूचना के अनुसार मौसम में अस्थिरता महसूस की जा रही है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर रहा है। वायरल फीवर, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बच्चों और बड़े दोनों में देखी जा रही हैं। ठंड के शुरुआती प्रभावों के साथ ही ये समस्याएं बढ़ने की संभावना है।
प्रदूषण की समस्या
इस बार ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही बिहार की हवा भी जहरीली होती जा रही है। राजधानी पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 203 के स्तर तक पहुंच चुका है। यह अत्यंत ही चिंताजनक स्थिति है, खासकर जब पिछले वर्ष पटना ने एक दिन के लिए दुनिया के सबसे खराब एयर क्वालिटी का सामना किया था। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली के मौके पर लोगों से अपील की है कि वे ग्रीन पटाखों का उपयोग करें ताकि प्रदूषण कम किया जा सके।
निर्माण कार्य और प्रदूषण
पटना में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्यों, जैसे सड़क पुल और मेट्रो निर्माण, के कारण भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इन परियोजनाओं के चलते धूल और अन्य प्रदूषक तत्वों का वातावरण में अधिक फैलाव हो रहा है, जिससे सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Read Also- Delhi Air Pollution: AQI 251, गंभीर स्तर पर वायु प्रदूषण, आतिशी सरकार ने निकाला एक्शन प्लान

