Home » खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर में 800 KG पनीर नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर में 800 KG पनीर नष्ट

नवरात्र और अन्य त्योहारों के मद्देनजर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। पिछले कुछ समय में मिली शिकायतों के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है क्योंकि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सहारनपुर : जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और एसडीएम देवबंद की संयुक्त टीम ने एक पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 800 किलो पनीर नष्ट किया गया। इसके साथ लोगों से यह भी अपील की गयी है कि वे मिलावटखोरी के खिलाफ सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।

इस दौरान पाया गया कि फैक्ट्री की साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। इसके साथ यह भी आरोप है कि पनीर में मिलावट की आशंका भी है। मौके से पनीर के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

त्योहारों में बढ़ जाती है मिलावटखोरी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि नवरात्र और अन्य त्योहारों के मद्देनजर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। पिछले कुछ समय में मिली शिकायतों के आधार पर ये कदम उठाये गये हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे आम जनता की सेहत को खतरा होता है।

छापे में मिले रिफाइंट के कनस्तर

छापे के दौरान टीम को मौके से कुछ रिफाइंड के कनस्तर मिले। रिफाइंड के कनस्तर देखने से आंशका है कि फैक्ट्री में पनीर बनाने के लिए रिफाइंड तेल का उपयोग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई।

जांच रिपोर्ट आने पर की जाएगी कार्रवाई

फैक्ट्री से लिए गए तीन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद वहां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पवन कुमार ने यह भी बताया कि विभागीय टीमें विभिन्न खाद्य निर्माण स्थलों पर नियमित निरीक्षण कर रही हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also– जवानों संग मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Related Articles