पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज 17 अप्रैल (गुरुवार) को पटना में विपक्षी महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वामदल (Left Parties) और विकास इंसान पार्टी (VIP) समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। बैठक की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे।
बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा (Bihar Mahagathbandhan Meeting Agenda)
महागठबंधन के घटक दलों के बीच 243 विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, राजद 150 सीटों पर दावेदारी जता सकता है। यह मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री का चेहरा (CM Face):
क्या तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार। इस सवाल का जवाब आज की बैठक के बाद साफ हो सकता है। हालांकि, तेजस्वी ने इस पर अब तक कोई सीधा बयान नहीं दिया है।
चुनावी रणनीति (Election Strategy) :
समन्वय समिति का गठन किया जा सकता है
चुनावी अभियान, रैलियों, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार की योजना पर चर्चा
संभावित उम्मीदवारों पर विचार
पिछली बार की रणनीतिक गलतियों को सुधारने पर जोर
तेजस्वी यादव की भूमिका क्या होगी (Tejashwi Yadav Role in Bihar Election 2025)
हाल ही में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि ‘महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनेगी’। हालांकि, मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आज की बैठक इस दिशा में भी स्थिति साफ कर सकती है।
क्यों अहम है आज की बैठक
2025 विधानसभा चुनावों से पहले यह पहली औपचारिक बैठक है
गठबंधन की आंतरिक एकजुटता और रणनीतिक दिशा तय करेगी
सीट बंटवारे को लेकर संभावित मतभेदों को सुलझाने का प्रयास होगा
जनता से जुड़े मुद्दों को एजेंडे में शामिल करने पर चर्चा होगी
महागठबंधन में संभावित चुनौतियां (Challenges Within Mahagathbandhan)
सीटों की उचित हिस्सेदारी को लेकर मतभेद
चुनावी रणनीति और नेतृत्व को लेकर असहमति
स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय की आवश्यकता
एनडीए की सशक्त चुनावी तैयारी से मुकाबला

