पटना/ Bihar Politics : बिहार में एनडीए के साथ नीतीश कुमार सरकार का गठन कर चुके हैं। 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया जाना है। एनडीए के साथ मिलकर सरकार गठन के बाद पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।


बुधवार को यानी कल नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। वे अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। वहीं, आठ फरवरी को पटना लौट आएंगे।
Bihar Politics : बिहार के लिए 12 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण
आगामी 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में सरकार के विश्वास मत के प्रस्ताव से पहले मुख्यमंत्री Nitish Kumar और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को टेलीफोन पर नीतीश कुमार को बधाई दी थी। उसी दिन बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।
Nitish Kumar प्रधानमंत्री से कर सकते हैं ये मांग
वैसे तो कोई कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कुछ जरूरी मांगों को रख सकते हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए मुख्यमंत्री ने मोदी की प्रशंसा की थी। उस दिन यह भी कहा था कि केंद्र अगर राज्य की कुछ और मांगें मान लें तो अच्छा होगा। इससे पूर्व जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
READ ALSO : ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (तृतीय) को कैंसर, बकिंघम पैलेस ने दी जानकारी

