Home » Bistupur Market Area Theft : बिस्टुपुर मार्केट एरिया में एक दुकान पर धावा बोलकर पार कर दिया नकदी समेत 50000 रुपए का सामान, घटनाओं पर नकेल नहीं लगा पा रही पुलिस

Bistupur Market Area Theft : बिस्टुपुर मार्केट एरिया में एक दुकान पर धावा बोलकर पार कर दिया नकदी समेत 50000 रुपए का सामान, घटनाओं पर नकेल नहीं लगा पा रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर नकेल नहीं लगा पा रही है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर मार्केट एरिया में चोरों ने एक फल दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपए का सामान पार कर दिया है। चोर यहां से रु 20000 नकद और 30000 रु का सामान उठा ले गए हैं।

घटना की जानकारी रविवार को दुकानदार को तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकानदार सफीउल्लाह अंसारी का कहना है कि वह शनिवार को रात 10:00 बजे दुकान बंद कर गए थे। तब सब कुछ ठीक-ठाक था। बाद में आए तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है। इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी होती है। कुछ युवक रात को अड्डेबाजी करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also- Chandil Elephant Attack : रात के सन्नाटे में हाथी का हमला, धान की रखवाली कर रहे किसान की गई जान

Related Articles