Home » Garhwa News : बोलेरो में लगी भीषण आग, समय रहते चालक ने बचाई सवारियों की जान

Garhwa News : बोलेरो में लगी भीषण आग, समय रहते चालक ने बचाई सवारियों की जान

by Mujtaba Haider Rizvi
Garhwa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa News : गढ़वा के श्री बंशीधर नगर के धुरकी मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी सवारी सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। यह घटना उस समय हुई जब बोलेरो खरसोता से दवा कराकर सोनडीहा (सगमा) की ओर जा रही थी।

रास्ते में धुरकी मोड़ के समीप अचानक बोलेरो से धुंआ उठने लगा। वाहन चला रहे उमेश कुमार पासवान ने तुरंत सतर्कता दिखाई और गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। उन्होंने बिना देर किए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में आग ने गाड़ी को पूरी तरह चपेट में ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और समय रहते सभी की जान बच गई। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर चल रहे वाहनों की तकनीकी जांच और समय-समय पर सर्विसिंग की अहमियत को उजागर करता है।

Read Also- Koderma Road Accident News : कोडरमा में हाईवा पलटने से चालक की मौत, अन्य हादसों में तीन घायल

Related Articles