गोविंदपुर (धनबाद) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध खालसा होटल में 8:30 बजे सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराध कर्मियों ने होटल के मुख्य गेट पर दो बम का विस्फोट कर चलते बने। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने होटल मालिक को भयभीत करने एवं रंगदारी मांगने के उद्देश्य से बम का विस्फोट किया है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी अमर कुमार पांडे एवं पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। यह होटल प्रसिद्ध व्यवसायी समाजसेवी गुरचरण सिंह उर्फ़ ‘शेरा सिंह की है।

धनबाद के गोविंदपुर के खालसा होटल में बमबाजी
होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी होटल के पास रुक कर बम फेंकते देखे गए हैं। सीसीटीवी से अपराधियों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। हालांकि सीसीटीवी में अपराधियों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। वर्ष 1984 के बाद गुरचरण सिंह ‘शेरा’ इस होटल का संचालन कर रहे हैं। इसके पूर्व यह होटल काका सिंह का था, जो सिख दंगों के बाद होटल को गुरचरण सिंह को बेचकर पंजाब चले गए थे। यह होटल जीटी रोड में वेज – नॉनवेज व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है।

दिल्ली कोलकाता लेने के लिए यह होटल काफी प्रसिद्ध है। गुरचरण सिंह उर्फ शेर सिंह अपने दो बेटों के साथ यह होटल चलाते हैं। इसके पूर्व इस होटल में कभी भी अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने या बम गोलीबारी की घटना नहीं की गई थी। पिछले दिनों बस्तीपुर निवासी कोयला व्यवसायी बंटी सिंह चौधरी के घर एवं गोविंदपुर के प्रसिद्ध बिहारी लाल चौधरी के कपड़ा एवं ज्वेलर्स दुकान में प्रिंस खान के द्वारा रंगदारी के लिए गोलीबारी की घटना की गई थी। इन दोनों मामलों में प्राथमिक की दर्ज हुई थी । परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
READ ALSO : प्रिंसिपल ने दी ऐसी सजा कि छात्र की हो गई मौत, जानें क्या हैं पूरा मामला?

