पटना/Cane Bomb on Railway Track: नक्सली घटनाओं में कमी के बावजूद बीच-बीच में नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में कई नक्सली ठिकानों पर दबिश में सुरक्षा बलों को भारी सफलता मिली है। इसी क्रम में हावड़ा नई दिल्ली ग्रैंड कोड लाइन पर गया और कोडरमा जंक्शन के बीच नाथगंज और बसकटवा के समीप रेल ट्रैक पर केन बम बरामद हुआ। सूचना के बाद रेल प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

Cane Bomb on Railway Track: रोका गया रेल परिचालन
गया और कोडरमा जंक्शन के बीच नाथगंज और बसकटवा के समीप रेल ट्रैक पर बम की सूचना के बाद रेल प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। आनन-फानन रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। इसके साथ ही अप एवं डाउन दोनों से रेल परिचालन को रोक दिया गया।
Cane Bomb on Railway Track: मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी
केन बम मिलने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। किसी प्रकार के विस्फोटक की तलाश के साथ ही उसे निष्क्रिय करने के लिए विशेष टीम को भी मौके पर भेजा गया है। फिलहाल रेल परिचालन पर रोक लगी हुई है। सुरक्षा को सुनिश्चित करने के बाद ही परिचालन शुरू किया जाएगा।
Read also:- 5 जून को टाटानगर-इतवारी सहित 14 ट्रेनें रद रहेंगी

