Home » Chaibasa Blood Donation Camp : भगेरिया फाउंडेशन के 15वें रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रह, अंगदान के लिए आठ व नेत्रदान का एक रजिस्ट्रेशन

Chaibasa Blood Donation Camp : भगेरिया फाउंडेशन के 15वें रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रह, अंगदान के लिए आठ व नेत्रदान का एक रजिस्ट्रेशन

Chaibasa News : कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों की मनमोहक संगीत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

by Rajeshwar Pandey
"Chaibasa blood donation camp by Bagheria Foundation with donors participating and medical staff collecting 80 units of blood"
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : भगेरिया फाउंडेशन का 15वां रक्तदान शिविर रविवार को चक्रधरपुर शहर के थाना रोड स्थित गायत्री कुंज में किया गया। यह रक्तदान शिविर बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान के अलावा अंगदान/नेत्रदान रजिस्ट्रेशन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवन चौक से निकाले प्रभात मार्च से हुई। इसमें शहर के गणमान्य लोग और स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। स्कूली बच्चों के हाथों में पट्टा था, जिसमें रक्त, अंग और नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संदेश था। प्रभात मार्च मेन रोड, थाना रोड होते हुए आयोजन स्थल गायत्री कुंज पहुंच कर संपन्न हुआ।

स्व. बजरंग लाल भगेरिया को श्रद्धांजलि

आयोजन स्थल पर स्व. बजरंग लाल भगेरिया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में लोगों ने रक्तदान के साथ नेत्र दान का रजिस्ट्रेशन कराया। रक्त का संग्रह जमशेदपुर और चाईबासा ब्लड बैंक टीम द्वारा किया गया। शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रह हुए। जबकि आठ ने अंगदान तथा एक ने नेत्रदान को लेकर रजिस्ट्रेशन कराएं।

शिक्षा, समाज व खेलकूद में योगदान करने वाले सम्मानित

शिविर में सिंहभूम गौरव सम्मान 2025 के तहत भगेरिया फाउंडेशन ने शिक्षा के लिए बसंती बिरोहर, समाज के लिए रिकी छाबड़ा और खेलकूद के लिए फुटबालर गुमन गुंदुवा को अग्रणी योगदान देने में सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदाताओं और मुख्य अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नेत्रहीन बच्चों की मनमोहक संगीत रहा आकर्षक का केंद्र

कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों की मनमोहक संगीत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। शिविर के दौरान नेत्रहीन का आर्केस्ट्रा चला। लोग संगीत का आनंद लेते हुए शिविर में योगदान दिए। शिविर में रक्तदान के साथ ही नेत्रदान एवं अंगदान हेतु भी अलग काउंटर लगाए गए, जहां लोगों को जागरुक कर पंजीकरण कराया गया।

शिविर में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, सीआरपीएफ 60 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट पवन कुमार, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय गागराई, विजय मेलगांडी, बलराज हिन्दवार, प्रवीर प्रमाणिक, अनवर खान, कवि रणविजय सिंह, डॉ मनोज कोड़ा, फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद भगेरिया, सचिव मनोज भगोरिया, प्रमोद भगेरिया, सदानंद होता, शिव भगेरिया, उज्जवल भगेरिया, कामाख्या साहू, राजेंद्र सलूजा, विजय भगेरिया, दिनेश केडिया, सहित कई गणमान्य शामिल थे।

Read Also: CRPF Awareness Rally Chaibasa : सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ ने निकाली जागरूकता रैली

Related Articles