Home » Chaibasa News: नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अपराधियों की कुंडली तैयार करने का थाना प्रभारियों को निर्देश

Chaibasa News: नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अपराधियों की कुंडली तैयार करने का थाना प्रभारियों को निर्देश

एसपी ने जिले के थानों के साथ की क्राइम मीटिंग, दिया दिशा निर्देश

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Crime Meeting SP Instructions for Municipal Elections
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय के सभागार में एसपी अमित रेनू ने जिले के सभी थानाें के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा की। बैठक में चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव, होली के पर्व, अवैध रूप से क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती, अवैध शराब पर रोक और वाहन चेकिंग, गश्ती व लंबित मामलों, वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। उन्होंने थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित करने को कहा। होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए उन्होंने कहा कि जिले के सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। ताकि, वर्तमान में पर्व-त्यौहार के मद्देनजर किसी तरह के खलल ना डाल सकें। किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकने पर कार्रवाई होगी।

क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानावार लंबित मामले, साइबर क्राइम, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामीला आदि की समीक्षा की।एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अच्छा काम करने वाले थाना प्रभारी एवं जवानों से ही थाना चलवाया जाएगा। सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी अभी से चेत जाएं, शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है।
बैठक में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष शामिल थे।

क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानाध्यक्षों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। एसपी ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध प्रकार के धंधे या शराब बिक्री की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कार्रवाई करें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को हर हाल में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने को कहा।

Read Also: Chaibasa : नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने ग्रहण किया प्रभार, जानें क्या है

Related Articles

Leave a Comment