Home » Chaibasa News : चाईबासा में CRPF जवान की परेड के दौरान हुई मौत, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

Chaibasa News : चाईबासा में CRPF जवान की परेड के दौरान हुई मौत, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

Chaibasa News : सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

by Rajeshwar Pandey
CRPF jawan dies during parade in Chaibasa, body sent to Gorakhpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह (46) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद बटालियन के जवान गोपालजी सिंह को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जवानों ने बताया कि सुबह कैंप में सभी जवान परेड कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को उनके पैतृक गांव गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बेलघाट के सिसवा बाबू गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। गोपालजी सिंह कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। वह अपने बेटे को आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बाॅर्डर पुलिस), दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन कराकर रविवार को चाईबासा लौटे थे। सोमवार से उन्होंने ड्यूटी शुरू की थी।

उनकी मौत की खबर से सीआरपीएफ कैंप में सन्नाटा पसर गया है। गोपालजी सिंह की मौत की खबर उनके परिवार और परिजनों को दे दी गई है। उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर है। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

गोपालजी सिंह की मौत की खबर से यह भी पता चलता है कि जवानों की सेवा और उनके परिवार की चिंता कितनी बड़ी होती है। उनकी शहादत को सलाम। बता दें कि सीआरपीएफ के जवान सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

Read Also: Chaibasa News : हथियारबंद अपराधियों ने पुरनियां स्कूल के पास चक्रधरपुर के युवक से की मारपीट, लूट

Related Articles