Home » Chaibasa News: चाईबासा में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 70 लोगों ने बताई समस्याएं

Chaibasa News: चाईबासा में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 70 लोगों ने बताई समस्याएं

सभी विभागीय पदाधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त मामलों की जांच के बाद प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

by Rajeshwar Pandey
Deputy Commissioner Manish Kumar Holds Janata Darbar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 70 लोगों ने उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

विभिन्न मुद्दों पर मिले आवेदन

जनता दरबार में अनुकंपा नियुक्ति, सरकारी तालाब के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं, विद्युत व्यवस्था, आपदा सहायता और चिकित्सीय सहायता सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद का प्रभावी मंच है, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो रहा है।

योग संघ के प्रतिनिधियों से भी मिले

इस अवसर पर योगा संघ के प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने जिले में योग गतिविधियों के विस्तार और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर चर्चा की। उपायुक्त ने योग को बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए ऐसे प्रयासों को समाजहित में उपयोगी बताया।

शीघ्र राहत का भरोसा

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त मामलों की जांच के बाद प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इससे नागरिकों को जल्द राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

Read Also: Chakradharpur News: चक्रधरपुर में भारी वाहनों की नो एंट्री की मांग, उपाध्यक्ष ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Comment