Home » Chaibasa Nagar Nikay Election : शस्त्र जमा नहीं करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस रद्द कर जब्त होंगे हथियार

Chaibasa Nagar Nikay Election : शस्त्र जमा नहीं करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस रद्द कर जब्त होंगे हथियार

Chaibasa Nagar Nikay Election : डीसी ने की जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला कलेक्ट्रेट स्थित प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पांच फरवरी तक दोनों नगरपालिकाओं चाईबासा एवं चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्रों में निर्गत शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा कराने होंगे। जो लोग अपने हथियार नहीं जमा करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मीटिंग में बताया गया है चाईबासा शहरी क्षेत्र में कुल 89 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। इनमें से 69 लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार जमा करा दिए हैं। वहीं 15 व्यक्ति या संस्थाओं ने शस्त्र जमा से छूट के लिए आवेदन दिए हैं।

इनमें 6 बैंक संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा 5 लाइसेंस धारकों ने अब तक शस्त्र जमा नहीं कराया है।

इसी प्रकार चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में कुल 48 शस्त्र लाइसेंस निर्गत हैं। इनमें से 45 लाइसेंस धारकों ने अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। यहां एक बैंक संस्थान को हथियार जमा करने से छूट प्राप्त है। जबकि, दो व्यक्तियों ने अभी तक शस्त्र जमा नहीं कराया है।

मीटिंग में उपायुक्त चंदन कुमार ने साफ निर्देश दिया कि दोनों शहरी क्षेत्रों में जिन लाइसेंस धारकों ने सूचना के बावजूद शुक्रवार शाम तक अपने शस्त्र जमा नहीं किए, उनके लाइसेंस रद्द करते हुए संबंधित हथियार जब्त किए जाएंगे। साथ ही झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों के तहत संबंधित व्यक्ति पर विधि-सम्मत कार्रवाई होगी। मीटिंग में समाहर्ता प्रभारी जिला सामान्य शाखा देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु मांझी उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनाव-2026 : चाईबासा व चक्रधरपुर के लिए 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। यह प्रक्रिया तदर्थ उप विकास आयुक्त सह वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।

प्रथम रेंडमाइजेशन के तहत चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 545 मतदान कर्मियों का चयन किया गया। इसमें 109 पीठासीन पदाधिकारी के साथ क्रमशः 109-109 पी-1, पी-2, पी-3 एवं पी-4 कर्मी शामिल हैं। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार तथा जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष जांगिड़ भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Read Also: Chakradharpur Nagar Parishad Election : चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की दौड़ में चार ने लिया नाम वापस, अब पांच प्रत्याशी मैदान में

Related Articles

Leave a Comment