Home » Chaibasa News : डायन बिसाही के आरोप में मां व बेटा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News : डायन बिसाही के आरोप में मां व बेटा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News : पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देंI

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Witchcraft Case: Mother and Son Burnt Alive, Four Arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुदासाई कलाइया गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक परिवार पर हमला कर पत्नी एवं मासूम बच्चे को जिंदा जला देने की सनसनीखेज घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे गांव की चार महिला आरोपियों ने यह दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। जबकि मृतक के पति कोल्हान सिंकू गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पत्नी ज्योति सिंकू और बच्चे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंची।

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा और अनुसंधान प्रारंभ किया। इधर यह घटना झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अंधविश्वास और डायन प्रथा की भयावह तस्वीर को उजागर करती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अमानवीय घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

डायन प्रथा के शक में हत्या

मृतक के पति कोल्हान सिंकू के बयान पर कुमारडुंगी थाना में कांड दर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1)/238/61(2) एवं डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/4 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोप है कि गांव की कुछ महिलाओं एवं पुरुषों ने पीड़ित परिवार को डायन बताकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 29 वर्षीय रसिका उर्फ चेचे बिरुवा,19 वर्षीय जेना बिरुवा, 36 वर्षीय सोना बिरुवा और 20 वर्षीय डेलका सिंकू हैं। सभी आरोपी ग्राम कलाईया, टोला कुदासाई, थाना कुमारडुंगी के निवासी हैं। इस कांड में संलिप्त अन्य 2-3 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना स्थल से पेट्रोल का डिब्बा बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक का 5 लीटर का सफेद डिब्बा बरामद किया है। इसमें लगभग आधा लीटर पेट्रोल पाया गया है। इसे जब्त कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।

फॉरेंसिक जांच से जुटाए जा रहे वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से जांच कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Read Also: Chaibasa News : डायन बिसाही के शक में मां-बेटा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 12 आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

Related Articles

Leave a Comment