Home » Chaibasa News : चाईबासा की तीन बड़ी खबरें : विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानून की जानकारी, जानें कब चुनी जाएगी महिला क्रिकेट टीम, फुटबॉल में बोकारो जीता

Chaibasa News : चाईबासा की तीन बड़ी खबरें : विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानून की जानकारी, जानें कब चुनी जाएगी महिला क्रिकेट टीम, फुटबॉल में बोकारो जीता

Chaibasa News : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

by Rajeshwar Pandey
Legal awareness camp held in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी में मोबाइल वाहन जस्टिस ऑन व्हील्स के माध्यम से खूंटपानी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यहां लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जागरूकता के हैंडबिल का भी वितरण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोगों को बताया कि वे अपने विवादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से भी करवा सकते हैं, लोगों को विधिक जानकारियां देते हुए आवेदन भी लिए गए।

ज्ञात हो कि यह वाहन फरवरी महीने में पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जागरूकता फैलाएगा। इस मौके पर पीएलवी अलकमा रूही, स्वाति, मुखर्जी,रेनु देवी, संगीता देवी अधिवक्ता महेंद्र दोराईबुरु ने आदि मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में और प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में हुआ।

पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम का चयन 10 फरवरी को

चाईबासा : झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अगले माह से शुरू हो रहे अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम का चयन मंगलवार 10 फरवरी को होगा। इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया 9 फरवरी तक जारी रहेगी।

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में पश्चिमी सिंहभूम की कोई भी महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निबंधन कराना अनिवार्य है। निबंधन के पश्चात खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के उपरांत झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के मापदण्ड के अनुसार सही दस्तावेज पाए जाने वाले खिलाड़ियों को ही चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति होगी।

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निबंधन के समय डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं आधार अपडेट इतिहास की मूल प्रति के साथ आना अनिवार्य है। उक्त दस्तावेजों के बगैर किसी भी खिलाड़ी का निबंधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट : सेल बोकारो ने सेरसा पोड़ाहाट को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

चक्रधरपुर : 29वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में सेरसा पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन, चक्रधरपुर और सेल बोकारो की टीमें आमने-सामने थीं। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन अतिरिक्त समय में सेल बोकारो ने दो शानदार गोल दागते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही बोकारो की टीम आक्रामक नजर आई।

दूसरे हाफ में सेरसा पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने वापसी की कोशिश की और खेल में संतुलन बनाया। चक्रधरपुर की टीम ने कुछ अच्छे मूव्स बनाए। 90 मिनट के निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 ही रहा। अतिरिक्त समय में खेल और भी रोमांचक हो गया। मैच के 102वें मिनट (अतिरिक्त समय के चौथे मिनट) में बोकारो के अनमोल गिरी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद चक्रधरपुर की टीम ने पूरा जोर आक्रमण पर लगा दिया। गोल की तलाश में चक्रधरपुर के खिलाड़ी विपक्षी गोल पोस्ट तक पहुंच गए, लेकिन बोकारो की मजबूत डिफेंस ने उनके हर प्रयास को विफल कर दिया।

मैच के अंतिम क्षणों में, 120वें मिनट में बोकारो के कुलदीप कमल ने एक और बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस निर्णायक गोल के साथ ही रेफरी गिरोश सिंह ने मैच समाप्ति की लंबी सीटी बजाई।शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागने और पूरे मैच में प्रभावशाली खेल दिखाने वाले सेल बोकारो के अनमोल गिरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार रेलवे के डीपीओ एएन. मिश्र के हाथों प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार, बुधवार को अगला मुकाबला पियरलेस कोलकाता और देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन,चक्रधरपुर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर फुटबॉल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read Also: Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, टोंटो व गुदड़ी में बहेगी विकास की बयार

Related Articles

Leave a Comment