- पोटका संथाल बस्ती में सांसद जोबा माझी की मौजूदगी में पेसा अधिनियम के तहत हुई पहली ग्रामसभा
Chaibasa (Jharkhand) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के पोटका स्थित संथाल बस्ती में शुक्रवार को पेसा अधिनियम नियमावली के तहत ग्रामसभा हुई। झारखंड कैबिनेट से पेसा अधिनियम नियमावली पारित होने के बाद यह पहली ग्रामसभा थी। ग्रामसभा में सिंहभूम सांसद जोबा माझी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इसकी अध्यक्षता लांगो माझी ने की।
अन्य प्रस्ताव भी हुए पारित
ग्रामसभा में संविधान के अनुच्छेद 243ZC का हवाला देते हुए वार्ड नंबर-21 एवं 22 के पोटका एवं इचिंडा समेत 27 गांवों को नगर परिषद क्षेत्र से बाहर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा शमशान घाट तक जाने के लिए सड़क निर्माण, सिंचाई के लिए डीप बोरिंग, सामुदायिक भवन का निर्माण एवं पोटका संथाल बस्ती में सड़क मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया गया। सांसद जोबा माझी ने ग्रामसभा में पारित सभी प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की।
सांसद ने दिया यह प्रस्ताव पूरा कराने का आश्वासन
सांसद ने पोटका, इचिंडा समेत 27 गांवों को नगर परिषद क्षेत्र के बाहर रखने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया इस विषय को वह मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर पूरा कराने की मांग करेंगी। ग्रामसभा में माझी बाबा छोटे लाल माझी, मोतीलाल मुर्मू, नंदू माझी, लाल माझी, लखन माझी, देवराज मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, बिष्टूम प्रसाद बेसरा, सुनीता माझी, कुनी माझी, सीता माझी, दुर्गी मुर्मू, कपूरा मुर्मू समेत अन्य उपसथित थे।

