Home » Chandil Dead Body Found : चांडिल के कांदेरबेड़ा घाट पर मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chandil Dead Body Found : चांडिल के कांदेरबेड़ा घाट पर मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
Chaibasa Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chandil/Saraikela (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा शुक्रवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। इसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एनएच-33 से सटे इस क्षेत्र में नदी घाट पर पूर्व में शव बरामद किए जा चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस वजह से पुलिस के लिए यह मामला पेंचीदा प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने नदी में देखी लाश

जानकारी के अनुसार आम दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह भी आसपास के ग्रामीण नदी किनारे सैर-सपाटे के लिए गए थे। उसी दौरान नदी घाट पर पानी में उतराते शव पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा सदलबल कांदरबेड़ा घाट पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकला गया। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा के अनुसार, शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट या जख्म का कोई बाहरी निशान नहीं मिला है। इसलिए प्रथम दृष्टया महिला की नदी में डूबने से हुई होगी। हालांकि, यह आत्महत्या है या हादसा या फिर कोई साजिश, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Read Also- Chaibasa News Update : पुलिस ने अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर किए जब्त, कार्रवाई के लिए खनन विभाग को लिखा पत्र

Related Articles