
Jamshedpur : दुर्गापूजा को देखते हुए टिमकेन इंडिया लिमिटेड, जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के लिए अवकाश को लेकर प्रबंधन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टिमकेन वर्कर्स यूनियन एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अनुरोध तथा त्योहार को लेकर कर्मचारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्लांट के संचालन में बदलाव किया गया है।
प्रबंधन की ओर से 8 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार प्लांट समेत प्रशासनिक कार्य 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक गैर-कार्यशील रहेंगे। हालांकि, रेल संचालन 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान दुर्गापूजा के मद्देनजर कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।
नोटिस में कहा गया है कि आपसी सहमति के आधार पर इस अवधि में 50 प्रतिशत छुट्टी कर्मचारियों के लीव खाते में समायोजित की जाएगी। कर्मचारियों को इसी के अनुसार अपनी छुट्टी की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी कर्मचारी को कोई जानकारी या परेशानी होने पर वह अपने संबंधित मैनेजर से संपर्क कर सकता है। नोटिस टिमकेन इंडिया लिमिटेड की ओर से हिमांशु कुमार मिश्रा, जनरल मैनेजर-प्लांट ऑपरेशंस ने जारी किया है।

