Home » NEET में शामिल हाेने के लिए 12वीं में बायाेलाॅजी की अनिवार्यता समाप्त, NMC ने जारी की गाइडलाइन

NEET में शामिल हाेने के लिए 12वीं में बायाेलाॅजी की अनिवार्यता समाप्त, NMC ने जारी की गाइडलाइन

by Rakesh Pandey
NEET में शामिल हाेने के लिए 12वीं में बायाेलाॅजी की अनिवार्यता समाप्त
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: ऐसे छात्र जाे डाॅक्टर बनना चाहते हैं लेकिन वे 12वीं की पढ़ाई मैथमेटिक्स से कर रहे हैं ताे वे भी अब डॉक्‍टर बनने के लिए हाेने वाले प्रवेश परीक्षा NEET UG में शामिल हो सकेंगे। एेसे छात्राें काे अब 12वीं में बायोलॉजी की पढ़ाई जरूरी नहीं होगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल यानी NMC ने इसे लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत 11वीं-12वीं में PCB (फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री, बायोलॉजी) या PCM (फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री, मैथ्‍स) दोनों स्‍ट्रीम के स्‍टूडेंट्स NEET UG की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, PCM से 12वीं करने वाले स्‍टूडेंट्स को एडिशनल सब्‍जेक्‍ट के तौर पर बायोटेक्‍नोलॉजी की परीक्षा देनी जरूरी होगी।

NEET में शामिल हाेने के लिए 12वीं में बायाेलाॅजी की अनिवार्यता समाप्त

काउंसिल का कहना है कि ये कदम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी NEP 2020 के तहत लिया गया है। NMC के नए नाेटिफिकेशन में कहा गया है कि अब 12वीं पास करने के बाद एडिशनल सब्‍जेक्‍ट्स के रूप में अंग्रेजी के साथ-साथ फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री, बायोलॉजी/ बायोटेक्‍नोलॉजी पढ़ाई करने वाले स्‍टूडेंट्स NEET-UG परीक्षा में बैठने के याेग्य हाेंगे। विदित हाे कि NEET परीक्षा भारत में MBBS और BDS कोर्से में दाखिले के लिए अनिवार्य है। इससे पहले, MBBS या BDS में एडमिशन के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी के फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री, बायोलॉजी की 2 साल की रेगुलर स्‍टडी अनिवार्य थी। रेगुलर या ओपन लर्निंग मोड के स्‍टूडेंट्स इसके लिए याेग्य नहीं थे।

सर्टिफिकेट भी हाेगा जारी:

NMC अब एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिए जाने पर भी विचार किया जाएगा। NMC के इस सर्टिफिकेट से स्‍टूडेंट्स विदेश में भी ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए एलिजिबिल हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि NMC के इस नए फैसले से उन स्‍टूडेंट्स के लिए मेडिकल में करियर बनाने का रास्‍ता खुलेगा जो 12वीं में मैथ्‍स स्‍ट्रीम से पढ़ाई करना चाहते हैं। इससे स्‍टूडेंट्स के लिए पहले से ज्‍यादा करियर ऑप्‍शंस माैजूद हाेंगे।

अगले सत्र से नया नियम हाे जाएगा लागू:

NEET UG में शामिल होने और विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए सर्टिफिकेट देने के नियमों में बदलाव का निर्णय 14 जून को विचार-विमर्श के बाद किया गया था। NMC ने 12वीं कक्षा में अलग-अलग विषयों के अध्ययन में लचीलेपन का हवाला देते हुए इस कदम को सही ठहराया था। नया नियम अगले एकेडमिक सेशन से ही लागू होगा।

एनएमसी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है संबंधित जानकारी:

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नीट यूजी 2024 के सिलेबस में बदलाव किया है। इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in पर जारी की गई है। 5 मई 2024 को नीट परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्‍टूडेंट्स रिवाइज्‍ड सिलेबस पर आधारित एग्‍जाम देंगे। नीट यूजी परीक्षा फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री और बायोलॉजी सब्‍जेक्‍ट्स के लिए आयोजित की जाती है। NMC ने तीनों सब्‍जेक्‍ट्स के सिलेबस में कुछ टॉपिक्‍स बदले हैं‌‌‌‌‌‌।

READ ALSO : केयू: बिना प्रायाेगिक परीक्षा का अंक जाेड़े ही जारी कर दिया रिजल्ट, अधिकतर छात्र हुए प्रमाेट, जमकर हुआ हंगामा

Related Articles