Home » फिर हुआ वक्फ बोर्ड की बैठक में विवाद, विपक्षी सदस्यों ने किया वॉक आउट

फिर हुआ वक्फ बोर्ड की बैठक में विवाद, विपक्षी सदस्यों ने किया वॉक आउट

वक्फ बोर्ड की संसदीय समिति की बैठक में विपक्षी सांसदों ने यह भी आऱोप लगाया है कि समिति ने उन लोगों को केवल मौखिक सबूतों के लिए बुलवाया था, जिनकी वक्फ संसोधन विधेयक में कोई हिस्सेदारी नहीं है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। वक्फ संसोधन बिल पर 28 अक्तूबर को हुई बैठक में फिर से एक बार विवाद हो गया। बैठक में उपस्थित कई विपक्षी सदस्यों ने वॉक आउट कर लिया। वॉक आउट करने वाले सदस्यों का आऱोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासकों ने दिल्ली सरकार की जानकारी के बगैर ही प्रेजेंटेशन में बदलाव कर दिए है।

वक्फ बोर्ड की संसदीय समिति की बैठक में विपक्षी सांसदों ने यह भी आऱोप लगाया है कि समिति ने उन लोगों को केवल मौखिक सबूतों के लिए बुलवाया था, जिनकी वक्फ संसोधन विधेयक में कोई हिस्सेदारी नहीं है। हालांकि खबरों के अनुसार, विपक्षी सदस्य कुछ समय तक बैठक से बाहर रहने के बाद वापस लौट आए।

इन सदस्यों ने किया वॉक आउट
वॉक आउट करने वाले सदस्यों में एआईएमआईएम अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी, आम आधमी पार्टी के संजय सिंह, डीएमके के मोहम्मद अभ्दुल्ला, कांग्रेस के नसीर हुसैन और मोहम्मद जावेद समेत कई अन्य सदस्य भी शामिल थे। विपक्षी सांसदों का आरोप था कि एमसीडी कमिश्नर औऱ दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक आश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री की मंजूरी के बगैर ही शुरुआती तैयार की गई रिपोर्ट को बदल दिया।

आतिशी ने कहा, रिपोर्ट अमान्य
खबरों की मानें तो जैसे ही प्रशासक ने समिति के समक्ष रिपोर्ट पेश की, विवाद खड़ा हो गया और विपक्षी सदस्य बैठक से वॉक आउट कर गए। कहा जा रहा है कि इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से भी अध्यक्ष जगदंबिका पाल को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में आतिशी की ओर से कहा गया है कि अधिकारी ने दिल्ली सरकार से मंजूरी लिए बिना ही समिति को रिपोर्ट सौंप दी है, इसलिए इसे अमान्य घोषित किया जाता है।

क्या हुआ था बीते दिनों
जेपीसी बैठक में ओडिशा समूह के साथ बैठक के दौरान बहस हुई। बैठक में जस्टिस इन रियलिटी, कटक, ओडिशा और पंचसखा प्रचार कटक, ओडिशा बानी मंडली अपने सुझाव रख रहे थे। संसद परिसर में हुई इस घटना में कई रिटायर्ड जज, वरिष्ठ अधिवक्ता और बुद्धिजीवी मौजूद थे। इस दौरान कल्याण बनर्जी उठकर बोलने लगे। चूंकि वो इस बैठक में कई बार बोल चुके थे, इसलिए बीजेपी सांसद गंगोपाध्याय ने उनके बोलने पर आपत्ति व्यक्त की।

सूत्रों ने बताया कि गंगोपाध्याय के रोकने पर कल्याण ने उन्हें बेहद आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद गुस्से में तमतमाए टीएमसी नेता ने कांच की बोतल मेज पर पटक दी और वो खुद चोटिल हो गए। जिसके बाद कल्याण बनर्जी को चार टांके लगाने पड़े थे।

Read Also: JPC मीटिंग में टेबल पर कांच की बोतल फोड़ने वाले TMC सांसद हुए सस्पेंड

Related Articles