Home » गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे : उपायुक्त

गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे : उपायुक्त

by The Photon News Desk
DC Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/DC Jamshedpur: शहर समेत सुदूर इलाकों में पेयजल की समस्या नहीं हो, इसे लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी नगर निकाय एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के दोनों प्रमंडल टोल फ्री नंबर जारी करें, जिस पर आमजन पेयजल संबंधी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे। अत्यधिक गर्मी को देखते हुए यह सुनिश्चित करें कि पेयजल व्यवस्था निर्बाध और सुचारू बनी रहे। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण हो।

DC Jamshedpur: जिला स्तर पर होगी शिकायतों की मॉनिटरिंग

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं की समीक्षा के क्रम में कहा कि रूट चार्ट के साथ वाहन नंबर और ड्राइवर के फोन नंबर की सूची उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कितने टैंकर से पेयजलापूर्ति की जा रही, कितने घरों को पानी पहुंचाया जा रहा, इसकी भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखें, लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो। दूषित पेयजल की सप्लाई किसी भी हाल में नहीं हो। नलकूप, बोरिंग या मोटर की मरम्मत की समुचित व्यवस्था रखी जाए।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने ग्रामीण एवं निकाय क्षेत्रों में खराब पड़े हैंडपंप को तत्काल दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। जिला और ब्लॉक स्तर पर पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए रजिस्टर रखा जाए। इन रजिस्टरों में दर्ज एवं निराकृत की गई शिकायतों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए। उन्होने कहा कि जल स्रोत किसी भी कारण से अवरूद्ध नहीं होने चाहिए। यदि कहीं ऐसा है तो टीम वर्क से कार्य करते हुए तत्काल दुरूस्त कराया जाए।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, निदेशक एनईपी अजय साव, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, कार्यपालक अभियंता पेजयल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर व आदित्यपुर, जेएनएसी एवं जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

READ ALSO : लोकसभा चुनाव : मतदान के दिन वोट देने के लिए सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश

Related Articles