Home » Cyber Fraud: देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार,अंतरराज्यीय नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Cyber Fraud: देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार,अंतरराज्यीय नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : देवघर जिले में पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक खास अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर साइबर ठगों को रंगे हाथ दबोच लिया है। पकड़े गए ठगों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड जब्त किए हैं। आशंका है कि इन सभी सामानों का इस्तेमाल लोगों को फांसने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशरफ अंसारी 26, सद्दाम अंसारी 36,मुस्तकीम अंसारी 26 साल और 37 साल का बिनोद दास शामिल हैं। ये सभी मिलकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

​देशभर से जुड़े हैं तार

शुरुआती जांच और मोबाइल की छानबीन में पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। जब पुलिस ने इनके मोबाइल के आईएमईआई (IMEI) नंबरों की तकनीकी जांच की तो पता चला कि इन मोबाइलों का संबंध देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों से है। इसका मतलब है कि ये ठग केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपना जाल फैलाए हुए थे।

​पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़ा गया आरोपी सद्दाम अंसारी पुराना अपराधी है और पहले भी साइबर ठगी के मामलों में उसका नाम आ चुका है। फिलहाल पुलिस इन चारों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इनके पूरे गैंग और बाकी साथियों का पता लगाया जा सके।

इस कार्रवाई के बाद देवघर पुलिस ने आम जनता से सावधान रहने को कहा है। पुलिस का कहना है कि लोग इंटरनेट या फोन पर पैसों का लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतें। किसी भी अनजान फोन कॉल, लॉटरी के झांसे या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने की गलती बिल्कुल न करें।

Read Also: Jharkhand High Court: गुणवत्ता पर उठे सवाल, हाई कोर्ट ने ग्रामीण विकास सचिव से पूछा- कितने पुल गिरे और किस पर हुई कार्रवाई

 

 

Related Articles

Leave a Comment