Home » Dhalbhumgarh Airport: भारतीय विमानपतन प्राधिकरण की रांची टीम ने किया धालभूमगढ़ हवाई अड्डा का निरीक्षण

Dhalbhumgarh Airport: भारतीय विमानपतन प्राधिकरण की रांची टीम ने किया धालभूमगढ़ हवाई अड्डा का निरीक्षण

अधिकारियों के निरीक्षण से धालभूमगढ़ हवाई अड्डा के खुलने की फिर जगी उम्मीद

by Rajesh Choubey
Dhalbhumgarh Airport inspection AAI Ranchi team
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की रांची टीम द्वारा विमान पत्तन निदेशक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में धालभूमगढ़ हवाई पट्टी का भौतिक निरीक्षण किया। धालभूमगढ़ का हवाई अड्डा केंद्र सरकार की प्राथमिक सूची में है। इस हवाई अड्डे को प्रारंभ करने के लिए 24 जनवरी 2019 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केंद्रीय नागरिक उडयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने भूमि पूजन किया था।

यह हवाई पट्टी द्वितीय विश्व युद्ध के समय की बनी हुई है । इसके 240 एकड़ भूमि में ही विकसित की जानी है। वर्तमान में दो गांव के द्वारा ग्राम सभा के मंजूरी नहीं मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हुआ है। देवसोल गांव का 8 एकड़ 51 डिसमिल भूमि, एवं रूवासोल गांव की 21 डिसमिल जमीन प्रस्तावित नक्शे में आ रही है। जिस पर ग्राम सभा की मंजूरी नहीं मिल रही है।

स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के रनवे के हाईवे की दूरी, रनवे का रकवा, रेलवे स्टेशन की दूरी समेत रनवे के चारो ओर के लोकेशन की जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया। अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा की शनिवार को जो भी निरीक्षण के दौरान वस्तु स्थिति पाया गया है, उसका रिर्पोट वरिय अधिकारी को देंगे।

रनवे का निरीक्षण करने के बाद एवं कार्यालय में विचार के पश्चात टीम रांची लौट गई। मौके पर अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा, थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, अंचल निरीक्षक आलोक गुप्ता, प्रेम कुमार, आंचल टीम के साथ-साथ उपस्थित थे। कार्यालय विचार विमर्श में प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हुई।

Read Also: Jamshedpur News: सबसे ज्यादा ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल में नामांकित करने वाले व्यक्ति को प्रशासन करेगा सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment