Home » Dhanbad News : खेपचाटांड़ में महिला का शव हुआ बरामद, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Dhanbad News : खेपचाटांड़ में महिला का शव हुआ बरामद, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Jharkhand Hindi News : गुस्साए ग्रामीणों ने पति को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​Dhanbad : रामकनाली ओपी क्षेत्र के फाटामहुल पंचायत क्षेत्र में खेपचाटांड़ बस्ती में बुधवार की सुबह करीब 34 वर्षीय महिला मंदा मल्लिक का शव संदेहास्पद स्थिति में जमीन पर पड़ा मिला है। मायके वालों का आरोप है कि महिला के पति जीतन मल्लिक ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था। जीतन के छोटे भाई ने फंदे से मंदा को नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के पति जीतन मल्लिक की जमकर पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर ओपी ले गई।

सोमवार से ही हो रहा था झगड़ा

मृतका के 11 वर्षीय पुत्र बिट्टू और सात वर्षीय पुत्र आयुष ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दोनों भाई स्कूल से बिना बताए घर चले आए थे। इसी बात को लेकर मम्मी और पापा के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो लगातार चल रहा था। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब बच्चों की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि मां का शव साड़ी के सहारे लटका हुआ था। बच्चों के अनुसार, उनके चाचा ने शव को नीचे उतारा।

​हत्या कर साक्ष्य छिपाने का आरोप

मंदा के मायके पक्ष से भाई सुनील मल्लिक, संजय मल्लिक और अन्य स्वजन खेपचाटांड़ पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शादी के 13 वर्षों के दौरान जीतन अक्सर मंदा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाया गया था। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read Also- Dhanbad News: धनबाद में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर नकदी व जेवरात समेत 20 लाख की चोरी

Related Articles

Leave a Comment