कोडरमा : डोमचांच नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य जारी है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 1 से 7 तक की गिनती पूरी कर ली गई है और अधिकांश वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। वार्ड 1 से रंजीत साव ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड 2 से सुनीता देवी विजयी रहीं। वार्ड 3 से गुड़िया देवी ने बाजी मारी। वार्ड 4 से अजय साव ने जीत हासिल की है। वार्ड 5 का परिणाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वार्ड 6 से शिवा सिंह विजयी घोषित किए गए हैं, वहीं वार्ड 7 से मंजू देवी ने जीत दर्ज की है। हालांकि इन सभी परिणामों की औपचारिक घोषणा अभी शेष है। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है और जीत की खबर मिलते ही जश्न का माहौल बन जा रहा है।
Koderma Municipal Election LIVE : डोमचांच के वार्ड 1 से 7 के नतीजे आए, कई चेहरों पर जीत की मुस्कान
44

