कोलकाता : Dr CV Anand Bose: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि मैं कोलकाता पुलिस के साथ सुरक्षित नहीं हूं। इससे अपनी सुरक्षा को खतरा बताया है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी चल रही है। इसी बीच उन्होंने यह बड़ा आरोप लगाया है। राज्यपाल ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री को बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Dr CV Anand Bose:पुलिस कर्मियों को राजभवन खाली करने का दिया था आदेश
बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने इससे पूर्व हाल ही में कोलकाता पुलिस के कर्मियों को तुरंत राजभवन परिसर खाली करने का आदेश दिया था। उसके बाद उनका यह बयान आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। हालांकि, उनके आदेश के बावजूद पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।
राज्यपाल ने क्या कहा, जानिए
राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने एक न्यूज एजेंसी से कहा है कि अगर मैं खतरे की बात कह रहा हूं तो इसके पीछे मेरे पास कारण हैं। जिनकी वजह से मुझे लगता है कि राजभवन में तैनात पुलिस के मौजूदा प्रभारी और उनका दल मेरी निजी सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मैंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दिया हूं, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा है कि मैं कोलकाता पुलिस के साथ असुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
बंगाल का स्थापना दिवस मना
राजभवन में गुरुवार को राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर समारोह में राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल आधिकारिक आदेश जारी कर 20 जून को बंगाल का स्थापना दिवस के रूप में घोषित किया था।

