Home » East Singhbhum Municipal Election : मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया में किसके सर सजेगा ताज, फैसला कल

East Singhbhum Municipal Election : मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया में किसके सर सजेगा ताज, फैसला कल

East Singhbhum Municipal Election : सबसे पहले आएगा चाकुलिया का रिजल्ट, सबसे बाद में मानगो का नतीजा

by Mujtaba Haider Rizvi
नगर निकाय चुनाव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में मेयर के अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद के पदों की काउंटिंग शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से होगी। काउंटिंग के बाद पता चलेगा कि मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में किसके सर ताज सजेगा। सबसे पहले चाकुलिया के अध्यक्ष पद का रिजल्ट आएगा। मानगो के मेयर पद का परिणाम सबसे बाद में आएगा। काउंटिंग के लिए कुल 213 कर्मी लगाए गए हैं।

मानगो के लिए लगाया गया 48 टेबल, चार चक्र की काउंटिंग

मानगो नगर निगम के मतों की गणना के लिए काउंटिंग स्थल पर 48 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल पर दो असिस्टेंट और एक सुपरवाइजर रहेंगे। मानगो नगर निगम की काउंटिंग में कुल 144 कर्मी लगे हैं। यहां चार चक्र तक मतगणना चलेगी। इसके बाद मेयर पद का परिणाम आएगा।

जुगसलाई के लिए लगे 14 टेबल, तीन चक्र चलेगी मतगणना

जुगसलाई नगर परिषद की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। यहां 42 कर्मचारी मतगणना करेंगे। तीन चक्र में जुगसलाई नगर परिषद की मतगणना पूरी होगी। इसके बाद पता चलेगा कि जुगसलाई नगर परिषद का अध्यक्ष कौन बनेगा।

चाकुलिया के लिए 9 टेबल लगाए गए हैं। यहां 27 कर्मचारी मतगणना करेंगे। चाकुलिया नगर पंचायत के लिए दो चक्र की मतगणना होगी और तब पता चलेगा कि चाकुलिया नगर पंचायत का अध्यक्ष कौन बनेगा। सबसे पहले चाकुलिया नगर पंचायत का रिजल्ट आएगा। इसके बाद जुगसलाई और सबसे अंत में मानगो का रिजल्ट आना है।

बैलट बॉक्स में बंद है 418 उम्मीदवारों की किस्मत

कुल 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद है। इनमें 13 उम्मीदवार मेयर पद के लिए हैं। जबकि, 12 उम्मीदवार नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हैं। काउंटिंग के बाद फैसला होगा कि इनमें से कौन मानगो का मेयर बनेगा और कौन जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत का अध्यक्ष। मानगो में भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला है। निर्दलीय उम्मीदवार जेबा खान इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में थीं। काउंटिंग के बाद पता चलेगा कि यहां का रिजल्ट क्या रहा।

जुगसलाई में रिंकू सिंह और नौशीन खान में सीधा मुकाबला

जुगसलाई में निर्दलीय उम्मीदवार नौशीन खान और भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह के बीच सीधे मुकाबले की बात कही जा रही है। यहां रिंकू सिंह ने नौशीन खान के पति राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान पर मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। लेकिन, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अब देखना है कि जुगसलाई में सफलता का ऊंट किस करवट बैठता है।

वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को भी मतगणना का इंतजार

मानगो नगर निगम के 36 वार्ड में 269 उम्मीदवार, जुगसलाई के 22 वार्ड में 87 उम्मीदवार और चाकुलिया के 12 वार्डों में 37 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना के बाद पता चलेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार विजेता बने हैं।

Read Also: Kolhan University : केयू ने 14 दिन में जारी किया स्नातक पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम

Related Articles

Leave a Comment