Home » Palamu News : पलामू में हाईवे व ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी के आवासीय कैंप पर फायरिंग करने पहुंचे सुजीत सिन्हा गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

Palamu News : पलामू में हाईवे व ओवर ब्रिज निर्माण कर रही कंपनी के आवासीय कैंप पर फायरिंग करने पहुंचे सुजीत सिन्हा गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

Palamu News : घटना को अंजाम देने के बाद प्रिंस खान का नाम लेने का बनाया था प्लान, पुलिस को दे रहे थे चकमा

by Mujtaba Haider Rizvi
Eight gang members of Sujit Sinha arrested for firing at residential camp of highway and overbridge construction in Palamu
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले में नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के सिंगरा स्थित आवासी कैंप और चियांकी में ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग करने पहुंचे सुजीत सिन्हा गैंग के 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मेदिनी नगर की सदर थाना पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ बदमाश सिंगरा स्थित आवासीय कैंप और चियांगी में ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग कर दहशत फैलाना चाहते हैं। इन लोगों ने पहले से ठेकेदार से रंगदारी मांग रखी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि यह बदमाश एक योजना बनाए हुए थे और इन्होंने तय किया था कि फायरिंग की घटना के बाद अगर कोई पकड़ा गया तो पुलिस को खुद के सुजीत सिन्हा गैंग का होने की बात नहीं बताई जाएगी। यह कहा जाएगा कि उन्होंने प्रिंस खान के कहने पर फायरिंग की है। प्रिंस खान विदेश में है। इसलिए पुलिस उसे नहीं पकड़ सकेगी।

गिरफ्तार बदमाशों में गढ़वा के भवनाथपुर के मेरौनी गांव का रहने वाला अमित चौधरी उर्फ रितिक चौधरी, पलामू के लेस्लीगंज चौरा का रहने वाला आकाश शुक्ला, तरहसी चकनाडीह के कौशल पासवान उर्फ सौरभ कुमार, सदर पोखरहा के नीरज चंद्रवंशी, हैदर नगर के राजबंध का छोटन पासवान उर्फ एलेक्स, पाटन के कुमराहा का अख्तर अंसारी, लेस्लीगंज के हरतुआ का अविनाश गिरी और पाटन का बाबी कुमार राय हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। जेल में ही इन सब की आपस में मुलाकात हुई थी। कुबेर के संपर्क में अमित चौधरी था। तय किया गया था कि घटना को अंजाम देने के बाद अमित चौधरी विदेश भाग जाएगा। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देशी पिस्तौल, दो कट्टा, चार मैगजीन, 14 कारतूस, सात मोबाइल फोन, तीन बाइक और एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया है।

Read Also: Hazaribagh opium seizure : पलामू में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और गोली बरामद

Related Articles