Home » कठुआ और पुंछ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी

कठुआ और पुंछ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी

पुंछ जिले के सुरनकोट में भी रविवार को संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दरा, सांगला, डन्ना और शाहसतार के जंगलों, नदियों, नालों और खेतों में तलाशी ली।

by Anurag Ranjan
कठुआ और पुंछ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सेंट्रल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों को हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों को घेर लिया। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हालांकि, मुठभेड़ में शामिल आतंकियों की संख्या के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सुरनकोट में भी दिखीं संदिग्ध गतिविधियां

वहीं, पुंछ जिले के सुरनकोट में भी रविवार को संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दरा, सांगला, डन्ना और शाहसतार के जंगलों, नदियों, नालों और खेतों में तलाशी ली।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इसके साथ ही मेंढर के गुरसाई, मूरी, पठानातीर और छुंगा क्षेत्रों में भी छानबीन की गई। दोपहर के बाद खनेतरटॉप में भी संदिग्ध हरकत देखी गई, जिसके बाद यहां भी तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह नियमित अभियान था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Nagpur : कर्फ्यू हटा, प्रशासन का सख्त पहरा जारी; सीएम फडणवीस ने दी उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई की चेतावनी

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles