Home » ENG vs NZ : क्रिकेट विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंगलैंड को नौ विकेट से हराया

ENG vs NZ : क्रिकेट विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंगलैंड को नौ विकेट से हराया

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद: विश्व कप वंडे क्रिकेट के 13वें संस्करण (ENG vs NZ) की शुरुआत हो गयी है। गुरूवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) की टीम ने विस्फोटक अंदाज इसकी शुरुआत की है। उसने गत विजेता इंग्लैंड को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने विश्व कप 2019 के फाइनल में मिली हार का बदला भी इंगलैंड से ले लिया। विदित हो कि विछले विश्व कब के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने मैच और सुपर ओवर टाई रहने के बाद बाउंड्री काउंट नियम से मैच को जीतते हुए विश्वकप अपने नाम किया था।

विश्वकप के इस पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 282 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 36.2 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस दौरान न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने शतक जमाया।

रचिन और कॉन्वे ने की नाबाद 273 रन की साझेदारी

न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रचिन रवींद्र ने कमाल कर दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 273 रन की साझेदारी की। कॉन्वे ने 121 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। वहीं रचिन ने 96 गेंद पर 123 रन बनाए। कॉन्वे ने अपनी पारी में 19 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, रचिन ने 11 चौके और पांच छक्के जड़े। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। इंग्लैंड की और से सैम करन ऐसे गेदबाज रहे जिन्हें एक विकेट मिला। रचिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रूट को छोड़कर इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज फेल

इंग्लैंड के बल्लेबाजी की बात करें तो 50 ओवर में नौ विकेट पर 282 रन बनाए। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। कप्तान जोस बटलर ने 43 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 33, हैरी ब्रूक ने 25 और लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रन का योगदान दिया। आदिल रशीद ने नाबाद 15, डेविड मलान और सैम करन ने 14-14, मार्क वुड ने नाबाद 13, मोइन अली और क्रिस वोक्स ने 11-11 रन बनाए।

मैट हेनरी ने झटके तीन विकेट

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजों ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा। तेज और स्पिन के मिश्रण ने इंग्लिश टीम को काफी परेशान किया। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। स्पिनर मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को दो-दो सफलता मिली। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिए।

READ ALSO : आज से होगा क्रिकेट विश्व कप का आगाज,अहमदाबाद में इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

Related Articles