हैदराबाद : तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में एपी सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि राज्य सरकार के साथ ही सीआईडी की ओर से भी की गई है।

विदित हो कि ईडी की पूछताछ में घोटाला साबित हुआ है। आरोप है कि उनके सीएम रहते 241 करोड़ का फंड शेल कंपनियों में भेजा गया था। इस मामले में पहले भी 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले की पुष्टि तेलुगु देशम पार्टी (TDP)ने भी की है। पार्टी की ओर से कहा गया कि उनके नेता को सरकार के इशारे पर एजेंसी ने गलत ढंग से गिरफ्तार किया है।
Andhra Pradesh | “I did not commit any malpractice or corruption. CID arrested me without any proper information and I asked them to show the evidence but they refused to show and attached my name to the FIR without my role,” says Andhra Pradesh CM and TDP chief N Chandrababu… https://t.co/gL1NJQFrqg pic.twitter.com/XCSogA8CeC
— ANI (@ANI) September 9, 2023
बुधवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने गिरफ्तारी की भविष्यवाणी की:
बता दें कि नायडू ने बुधवार को भविष्यवाणी की थी कि राज्य सरकार उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके एक या दो दिन में उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। उनकी यह टिप्पणी आंध्र प्रदेश पुलिस की सीआईडी द्वारा उन्हें भेजे गए 118 करोड़ रुपये से अधिक के आईटी नोटिस के मद्देनजर जांच शुरू करने के फैसले के एक दिन बाद आई है, जिसके बारे में केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया था कि यह बुनियादी ढांचा कंपनियों से उनके द्वारा प्राप्त रिश्वत का हिस्सा था।
सुबह 3 हुई गिरफ्तारी:
TDP की ओरसे बताया गया कि नांदयाल रेंज के डीआइजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम उन्हें हिरासत में लेने के लिए सुबह करीब तीन बजे आरके फंक्शन हॉल में चंद्रबाबू नायडू के शिविर पर पहुंची। जब पुलिस वहां पहुंची तो चंद्रबाबू नायडू अपने कारवां में आराम कर रहे थे। इसके बाद टीम के सदस्यों ने उन्हें जगाया और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए।

