नई दिल्ली : Former Foreign Minister Natwar Singh No More : भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 वर्ष की उम्र में निधन हाे गया है। वे लंबे समय से बीमारी थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। वे पुराने कांग्रेसी नेताअाें में से एक थे।

मालूम हाे कि नटवर सिंह 2004-05 के दौरान UPA-I सरकार में भारत के विदेश मंत्री थे। इसके अलावा उन्हाेंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी काम किया और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे। वे देश के उन नेताअाें में से थे जिनका सम्मान सभी करते थे।
यही वजह है कि उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, “नटवर सिंह ने डिप्लोमेसी और विदेश नीति की दुनिया में अहम योगदान दिया। वह अपनी बुद्धि के साथ-साथ बेहतरीन लेखन के लिए भी जाने जाते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”
Former Foreign Minister Natwar Singh No More : राजस्थान के थे नटवर सिंह
नटवर सिंह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे अाैर उनका जन्म 16 मई 1929 को भरतपुर जिले में एक जाट हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने मेयो कॉलेज, अजमेर और सिंधिया स्कूल, ग्वालियर में शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। बाद में उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में पढ़ाई की। वे कुछ समय के लिए चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी में विजिटिंग स्कॉलर भी रहे।
Former Foreign Minister Natwar Singh No More : 1953 में बने थे अधिकारी
नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गए।वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे। 1966 से 1971 तक वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे और उनके विशेष सहायक के रूप में काम किया। राजनयिक के तौर पर नटवर सिंह का करियर 31 साल लंबा रहा।
Read Also-CAA को लेकर नया नोटिफिकेशन, नागरिकता के लिए देना होगा यह प्रमाण

