Home » Palamu News: हुसैनाबाद में पुलिस ने छापामारी कर बरामद किया गांजा, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार

Palamu News: हुसैनाबाद में पुलिस ने छापामारी कर बरामद किया गांजा, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार

Palamu News: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, गांजा के अलावा अन्य कई सामान बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
Ganja seized in Hussainabad Palamu police raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गांजा की खरीद बिक्री करने वाले चार घरों में छापेमारी की है। इन घरों में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े पैमाने पर गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इन्हें जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला मधुशाला रोड की रहने वाली सविता देवी, दुर्गा देवी, अनीता देवी और उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता शामिल हैं।

Palamu News: गांजा तौलने का तराजू भी बरामद

इनके पास से पुलिस ने 8.6 किलोग्राम गांजा, तांबे का बना एक छोटा तराजू, एक इलेक्ट्रिक तराजू और गांजा की पुड़िया बनाने के लिए प्लास्टिक के 2 किलोग्राम पैकेट बरामद किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ हुसैनाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने

Palamu News: अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने गठित की थी टीम

बताया कि हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी सैयद मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। और बारी-बारी से एक-एक घरों में छापा मारी की गई।

Read Also: Godda News: गोड्डा पुलिस ने पिरोजपुर में छापामारी कर बरामद किया लगभग 9 किलोग्राम गांजा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Related Articles