Home » गैस सिलेंडर हुआ 41 रुपये सस्ता, आज से लागू, आपके शहर में क्या है नया रेट, जानिए

गैस सिलेंडर हुआ 41 रुपये सस्ता, आज से लागू, आपके शहर में क्या है नया रेट, जानिए

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करती है। जिससे कीमतें घटती- बढ़ती रहती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में 41 रुपये की कटौती होने से होटल, रेस्टोरेंट संचालको, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हैं, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

by Anurag Ranjan
गैस सिलेंडर हुआ 41 रुपये सस्ता, आज से लागू, आपके शहर में क्या है नया रेट, जानिए
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती की गई है। आज, 1 अप्रैल से यह नई दरें लागू होगी। दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1762 रुपये में मिलेगा। वही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई कीमतों पर आज से खरीद सकेंगे सिलेंडर

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती करते हुए, इसे 41 रुपये सस्ता कर दिया है। यह नई दरें केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर लागू होगी। आज से बदली हुई कीमतों पर उपभोक्ता कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब, 1762 रुपये में उपलब्ध होगा।

होटल-रेस्टोरेंट मालिकों को मिलेगी राहत

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करती है। जिससे कीमतें घटती- बढ़ती रहती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में 41 रुपये की कटौती होने से होटल, रेस्टोरेंट संचालको, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हैं, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। वहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है।

इन बड़े शहरों में घटी हुई कीमतों पर, मिलेंगे सिलेंडर

जिन मेट्रो शहरों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई है, उनमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहर भी शामिल है। दिल्ली में पहले जो गैस सिलेंडर 1803 रुपये में मिलता था, वह अब 1762 रुपये में उपलब्ध होगा। वही मुंबई में पहले 1755.50 रुपये में मिलने वाला, कमर्शियल (19 किलोग्राम) एलपीजी गैस सिलेंडर अब ग्राहकों को 1714.50 रुपये में उपलब्ध होगा। कोलकाता में अब 1872 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 1913 रुपये थी।

Read Also: Sunita Williams : अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत? सुनीता विलियम्स ने दिया ये दिल छूने वाला जवाब

Related Articles